Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी, विधायक कल्पना सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय तृषा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
