पलामू : महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस के कथित दोहरे मापदंड के विरोध में पलामू भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना किशोर ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से पार्टी के राज्यसभा सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर जवाब मांगा।
प्रदर्शन में प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, नरेंद्र पांडेय, सुजाता सिंह, पिंकी विश्वकर्मा, रेणु देवी, शोभा देवी और मंजू गुप्ता सहित महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
मौके पर जिलाध्यक्ष रीना किशोर ने कहा कि मणिपुर के कांग्रेस सांसद डॉ. अगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों को लेकर आरोप लगने के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने गंभीर आरोपों के बाद भी पार्टी नेतृत्व की ओर से स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इन सवालों का जवाब जनता को देना होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम प्रभारी रूपा सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। भाजपा महिला मोर्चा इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित सांसद के इस्तीफे तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रखा जाएगा।
प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के अन्य नेता महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन इस मामले में पार्टी का रवैया सवाल खड़े करता है।
पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने आरोपित सांसद के खिलाफ कांग्रेस से कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े गंभीर आरोपों पर पार्टी की ओर से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में सुशील चंद्रवंशी, सुमिता सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, ललिता सहाय, संतोषी देवी, रमणी देवी, रूप रोशन देवी, पुष्पा कुमारी, डॉली कुमारी, उषा मखड़िया, अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, शिवकुमार मिश्रा, अजय सिंह, शुभम प्रसाद और जितेंद्र तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।———
