रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को रांची के बूटी मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया तथा सभी राज्यवासियों को नवरात्रि व दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
